Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरटार्च जलाने से नाराज युवक ने दूसरे युवक की गला दबाकर की...

टार्च जलाने से नाराज युवक ने दूसरे युवक की गला दबाकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

अंबेडकर नगर। टॉर्च जलाने से नाराज युवक ने दूसरे युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना बेवाना थाना अंतर्गत अशरफाबाद इटरौरा गांव के दलित बस्ती का है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे पंचम अपने भाई अभिषेक के साथ कहीं जा रहा था, रास्ते में उसे एक युवक खड़ा दिखाई दिया तो पंचम ने टॉर्च जला कर देखा तो वह गांव का मुकेश था। टार्च जलाने से नाराज मुकेश ने पंचम का गला दबाकर पटक दिया। उसके भाई ने गुहार लगाया, आवाज सुन दौड़े परिजन उसे इस उम्मीद से स्थानीय चिकित्सालय लेकर गए शायद उसकी सांसे चल रही हो ,लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments