Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर मुकदमा दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। बाजार गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है । प्रकरण जैपुर थाना क्षेत्र के ढाका मंझरिया  गांव का है। पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को मेरा पुत्र रविनेश उर्फ टुनटुन 14 वर्ष आटा चक्की पर था लगभग पांच बजे शाम को रविनेश आटा चक्की दुकान का ताला बंद कर अंबरपुर बाजार चला गया और देर रात तक नहीं लौटा परिजनों द्वारा जिसकी काफी खोजबीन की गई परंतु कहीं अता-पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments