Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजय माता दी गगन भेदी उद्घोष के मध्य हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का...

जय माता दी गगन भेदी उद्घोष के मध्य हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विर्सजन

बसखारी अंबेडकर नगर। नवरात्रि महोत्सव देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ बुधवार को समाप्त हो गया। विसर्जन के दौरान निकलने वाली भव्य झाकियों का दर्शन करते हुए भक्तों ने जगतजननी मॉ जगदम्बा को अगले बरस फिर आने का निमंत्रण देते हुए विदाई दी। बुधवार की सुबह से पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को ट्रैक्टर व पिकअप पर सजाकर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल हजारों भक्तों ने दुर्गा मां की आरती करते हुए उनकी पूजा आराधना की और विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर माता रानी को पुनः आने का निमंत्रण दिया। शोभा यात्रा के दौरान डीजे पर बजने वाले भक्ति मय गीतों पर समिति कार्यकर्ता थिररते नजर आए। जय माता दी के जयकारों व डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच महिलाओं के द्वारा गाये जा रहे देवी गीत शोभायात्रा में आकर्षक का केंद्र बिंदु बन रहे। शोभायात्रा में पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। वहीं किछौछा क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन भारत मिलाप व राजगद्दी के बाद 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments