Wednesday, July 22, 2026
HomeUncategorizedमंगलवार को होगा नगर की दो सौ सैतिंस देवी मूर्तियों का विसर्जन

मंगलवार को होगा नगर की दो सौ सैतिंस देवी मूर्तियों का विसर्जन


◆ जीआईसी से मंगलवार को 11 बजे निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा


◆ निर्मलीकुंड स्थित घाट पर होगा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन


अयोध्या। नगर की दो सौ सैतिंस प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार 24 अक्टूबर को होगा। जिसके लिए केन्द्रीय समिति व प्रशासन तैयारियों मे जुटा है। इसी दिन जिले के सात बाजार की करीब एक हजार प्रतिमाओं का विसर्जन भी होना है। जिसमें भदरसा, सोहावल, रुदौली, बीकापुर, मयाबाजार, बारुन व कुचेरा शामिल है। आज रात से ही मूर्तियां जीआईसी के मैदान में पहुंचना शुरू हो जायेगी। जीआईसी से मंगलवार को दिन में 11 बजे विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। निर्मलीकुंड स्थित घाट पर प्रतिमाओं को विसर्जित किया जायेगा।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि जीआईसी में प्रतिमाओं के नंबरिंग जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। शोभा यात्रा, विसर्जन व घाट पर भंडारे की व्यवस्था में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को लगाया गया है। 10 मूर्तियों पर एक पदाधिकारी जिम्मेदारी सम्हालेगा। शोभायात्रा मार्ग में नौ जगह लगे मेला कैंप लगाया जायेगा। जिसमें शोभायात्रा को गतिमान रखने की व्यवस्था संभालेंगे। विसर्जन शोभायात्रा की अगुवानी सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह जिले के विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, अवधेश प्रसाद व पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments