Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी...

धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर भाजपाइयों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात


अंबेडकर नगर। एक नवंबर से जनपद में धान क्रय केंद्र किसानों के धान की खरीदी करेंगे, जिसके लिए खाद्य विभाग, पी एस एफ, यू पी एस एस, पी सी यू, मण्डी समिति,एवम एफ सी आई द्वारा कुल 75 धान क्रय केंद्र खोल कर किसानों के धान खरीदने की योजना बनाया गया है।

     सोमवार को धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने और क्रय केंद्र नजदीक खोले जाने के विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में शामिल जन प्रतिनिधि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी और जिला महामंत्री गण की प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से मिलकर वार्ता किया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानियों के सम्बंध में कहा कि जनपद के 3 लाख 35 हजार किसानों द्वारा इस बार धान की रोपाई किया गया है। कहा कि हमारे अन्न दाता किसान भाइयों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए भाजपा बहुत गम्भीर है। कहा कि क्रय केंद्र पर किसान आसानी से पहुंचे और शीघ्र उसके धान की तौल हो जाए ऐसे व्यवस्था पर जिलाधिकारी से चर्चा कर  सुझाए गए बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही की बात प्रतिनिधि मंडल द्वारा किया गया।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में किसान समस्या के सम्बंध में जिलाधिकारी से वार्ता हेतु गए प्रतिनिधि मण्डल में विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, विधान सभा प्रत्याशी पूर्व पत्याशी/पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, चेयर मैन ओमकार गुप्ता,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments