Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएचसीजे एकेडमी में नौ देवियों की महिमा का हुआ गुणगान

एचसीजे एकेडमी में नौ देवियों की महिमा का हुआ गुणगान


◆ दशहरा व नवरात्रि पर छात्रों ने आयोजित किया कार्यक्रम


अयोध्या। एचसीजे एकेडमी में नवरात्र व दशहरा कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण विद्यालय कर  प्रबंध निदेशक डॉ0 शिक्षा जैन तथा प्रधानाचार्य दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। छात्राओं के द्वारा महिषासुर वध व नौ देवियों की झाकी सजाई गई। डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नौ देवियों की महत्ता का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ गुप्ता व अग्रश्री सिंह व कार्यक्रम संचालक चन्द्रा वारयानी व सुप्रिया तिवारी, संगीता पाण्डेय, कंचन द्विवेदी, सावित्री पाण्डेय, अंजनी प्रजापती, अजीत यादव, आदर्श तिवारी आदि की मुख्य भूमिका रही। नौ देवी के रूप में शिक्षा मिश्रा, आराध्या सिंह, निकिता, ऐश्वर्या, रिद्धिमा, तिप्ती, अक्क्षरा आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

तत्पश्चात् राम लीला का आयोजन किया गया। जिसमें राम जी के चरित्र का वर्णन किया गया एवं रावण के दस सिर के विषय में छात्रों को अवगत कराया गया। जिसमें घमण्ड , क्रोध , हिंसा , झुठ , क्रूरता , लोभ , इष्या , बेईमानी , घृणा , पाप के सन्दर्भ में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में छात्र व छात्रों के साथ – साथ अध्यापक व अध्यापिकाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अन्त में राम के द्वारा रावण का वध छात्र-छात्राओं के समक्ष नाटक के माध्यम से दर्शाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments