Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावोटर चेतना अभियान के तहत घर-घर  करें सम्पर्क व संवाद - सूर्य...

वोटर चेतना अभियान के तहत घर-घर  करें सम्पर्क व संवाद – सूर्य प्रताप शाही


अयोध्या। वोटर चेतना महाअभियान में पदाधिकारी डोर-टू-डोर सम्पर्क करें। वोटर लिस्ट प्रकाशन के उपरांत उसका गहना से अध्यनन करें। बूथ स्तर की पदाधिकारी फर्जी वोटर का नाम कटवाने तथा नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य में जुटें। जिले व महानगर के पदाधिकारी इसके लिए योजना बना लें। नवम्बर माह में लखनऊ में आयोजित अनूसूचित जाति महासम्मेलन में सभी विधानसभाओं से आपेक्षित कार्यकताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करें। उक्त बातें जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर महानगर व जिले के पदाधिकारियों की बैठक में कही।

            उन्होंने कहा कि वोटर चेतना अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क व संवाद किया जाए। नए मतदाताओं से विशेष सम्पर्क स्थापित किया जाय। प्रत्येक बूथ पर 100 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रख गया है। 3 नवम्बर को आयोजित अनूसूचित जाति मोर्चा की महासम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा से दो हजार कार्यकताओं का उपस्थित होनी चाहिए। इसके लिए पदाधिकारी जिम्मेदारियां तय करें।

            महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा वोटर चेतना अभियान के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही है। कार्यशाला आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क कर संवाद की प्रक्रिया को तेज करें।

 जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रियता बढ़ा दें। लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें। युवा मतदाताओं से पार्टी की विचारधारा के बारे में चर्चा करें। लभार्थियों से लगातार सम्पर्क में रहें।

            बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने सोहावल तथा अमानीगंज में 5 नये धान क्रय केन्द्र खुलवाने का अनुरोध किया। अनूसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सूरज सोनकर ने आबादी की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने का अनुरोध किया। प्रभारी मंत्री ने दोनों मांगो पर यथा शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया।

            बैठक में अवधेश पाण्डेय बादल, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, आलोक सिंह रोहित, अभय सिंह, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, आकाश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments