Thursday, July 23, 2026
HomeNewsसेतु निगम का दावा : विर्सजन यात्रा से पहले समतल होगा कसाबबाड़ा...

सेतु निगम का दावा : विर्सजन यात्रा से पहले समतल होगा कसाबबाड़ा से फतेहगंज सर्विस लेन


◆ कसाबबाड़ा से फतेहंगज सर्विस लेन पर समतलीकरण का कार्य प्रारम्भ


अयोध्या। 24 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन जलूस निकलना है। परम्परागत रूप से जलूस कसाबबाड़ा तिराहे से होकर फतेहगंज चौराहा होते हुए विर्सजन स्थल की ओर जाता है। फतेहगंज आर.ओ.बी. निर्माण के चलते यह मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए अभी सुगम नही है। लेकिन सेतु निगम का दावा है कि विर्सजन के दिन तथा इस सुगम, समतल बना दिया जाएगा।

                        बुधवार को केन्द्रीय समिति के सदस्यों ने विर्सजन मार्ग का निरीक्षण किया था। उस दौरान भी इस मार्ग को सही करवाने का अनुरोध किया गया था। विर्सजन मार्ग के अतिरिक्त देवकाली से फतेहगंज जाने के लिए एक मात्र मुख्य मार्ग जिस पर लालबाग रेलवे क्रासिंग पर पाइलिंग कार्य के चलते वाहनों का आवागमन बंद था। शुक्रवार से यह रास्ता भी खोल दिया गया है। जिससे वाहनों का आवागमन प्रारम्भ हो गया है। जीआईसी तिराहे से फतेहगंज आने वाले रास्ते पर भी वाहनों का अवागमन बंद है। जिस पर लोग अन्य वैकल्पिक मार्गों का सहारा ले रहे है।

निर्माण कार्य देख रहे सेतु निगम के जेई अमर सिंह का कहना कि 24 अक्टूबर तक सर्विस लेन का समतलीकरण करके उसे सुगम बना दिया जाएगा जिससे वाहनों का आवागमन हो सके। दुर्गा प्रतिमा विर्सजन जुलूस में किसी प्रकार की कोई असुविधा नही होने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments