Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महापौर सीट महिला समान्य घोषित होते ही भाजपा से सामने आये टिकट...

महापौर सीट महिला समान्य घोषित होते ही भाजपा से सामने आये टिकट के कई दावेदार

0
1120

अयोध्या। महापौर अयोध्या के लिए होने वाले चुनाव में सीट महिला समान्य घोषित हो गयी है। महिला समान्य होते ही टिकट के दावेदार एक्टिव हो गये है। भाजपा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पत्नी पुनीता मिश्रा व पार्षद अशोका द्विवेदी समेत करीब आधा दर्जन नाम टिकट की रेस में बताये जा रहे है।

            भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता पाण्डेय टिकट की दावेदारों में शामिल है। उन्होने 2012 में हरैया बस्ती विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें 65 हजार वोट पाकर वह दूसरे स्थान पर रही थी। 2018 में उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व 2021 में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा नियुक्त किया गया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की पत्नी पुनीता मिश्रा भी टिकट की दावेदारों में शामिल है। अभिषेक मिश्रा छात्रसंघ अध्यक्ष से लेकर लम्बे समय में भगवा राजनीति में सक्रिय है। वह इससे पहले युवा मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है। उनके पास  राजनैतिक व संगठनात्मक अनुभव भी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशा पाण्डेय व पूर्व प्रधान माया दूबे का नाम भी सामने आ रहा है। इसके साथ में करीब आधा दर्जन टिकट के दावेदार रेस में बताये जा रहे है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here