Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावोटर चेतना अभियान के तहत आयोजित हुई कार्यशाला

वोटर चेतना अभियान के तहत आयोजित हुई कार्यशाला


अयोध्या। वोटर चेतना महाभियान को लेकर भाजपा की कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। करिअप्पा मंडल की कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा से समाज खुद को  जोड़ रहा है। पहली बार वोट देने वाले मतदाता से अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता संपर्क करें। उन्हे सरकार की योजनाओं की जानकारी दे। बोगस मतदाताओं का नाम हटा कर, नए को जुड़वाने का कार्य करें।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि संपर्क व संवाद की प्रक्रिया को और तेज कर दे। लोगो को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें। युवाओं, महिलाओं व आम जन को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे। वोटर लिस्ट का गहनता से अध्ययन करते हुए अपना प्लान तैयार कर ले।

मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। इस अवसर पर रवि सोनकर सूरज सोनकर जय सिंह छोटे शाहिद सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

 अयोध्या मंडल की बैठक परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित हुई। मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि  वोटर चेतना अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी देनी है। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क करना है। बैठक में प्रमुख रूप से परमानंद मिश्रा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, शैलेंद्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव सहित शक्ति केंद्र प्रमुख सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments