Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशनिवार से शुरू होगा मिशन शक्ति का विशेष अभियान

शनिवार से शुरू होगा मिशन शक्ति का विशेष अभियान


अंबेडकर नगर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फेज- चार) के शुभारम्भ  के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पूर्व वर्षों में एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक मिशन शक्ति के विशेष अभियान तीन फेज में संचालित किये गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व अभियानों की भाँति आगामी शारदीय नवरात्र पर्व से “मिशन शक्ति” का विशेष अभियान का शुभारम्भ किये जाने का निर्णय लिया गया है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि”मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के अन्तर्गत 14 अक्टूबर की सुबह साढ़े आठ बजे से एक-डेढ़ घंटा के लिए पुलिस लाइन से वाहनों से जनजागरुकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली निकाली जाए। जिसमें 112, पी.आर.वी. वाहन तथा एम्बुलेंस भी सम्मिलित किया जाए। एक वाहन पी.ए. सिस्टम के साथ हो, जिससे मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित गीत/ जिंगल प्रसारित हों। वाहनों पर विभिन्न योजनाओं के निम्नांकित पोस्टर्स/ बैनर व मिशन शक्ति का प्रतीक चिन्ह प्रदर्शित किये जाए।

  “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान का औपचारिक शुभारम्भ मुख्यमंत्री  द्वारा 14 अक्टूबर, को लोक भवन लखनऊ में किया जाएगा। जिसका लाइव प्रसारण जनपद मुख्यालय में कराए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments