Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइनरव्हील फैजाबाद मैत्री में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के आगमन पर हुआ स्वागत

इनरव्हील फैजाबाद मैत्री में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के आगमन पर हुआ स्वागत

अयोध्या । समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध संस्था इनरव्हील फैजाबाद मैत्री में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ वर्षा कुमार का अयोध्या आगमन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की। चेयरमैन का स्वागत औषधीय पौधा व बर्ड हाउस के साथ किया गया जो संस्था का पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है।

डा वर्षा कुमार के आगमन का उद्देश्य संस्था द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करना था। संस्था द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ वर्षा कुमार ने क्लब की सदस्यों के साथ ठंड को देखते हुए अयोध्या स्थित वृद्ध महिला आश्रम जाकर महिलाओं को जोड़ों में लगाने के लिए औषधीय तेल व चादर वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ शशि मिश्रा ने किया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन वर्षा कुमार ने बताया कि आज इनरव्हील क्लब ऑफ फैजाबाद मैत्री के द्वारा वृद्ध आश्रम जाकर माताओं को चादर वितरित की गई इसके साथ साथ कार्यक्रम में एक दिव्यांग व्यक्ति को पूरे महीने का राशन दिया गया और 2 बच्चों की वार्षिक स्कूल फीस भी संस्था द्वारा भरी जाएगी। प्रेसिडेंट रत्ना जयसवाल ने बताया कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को हमें सदैव पूरे और जोश और सहृदयता के साथ पूरा करना चाहिए और आज हमारा क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में सबसे आगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments