Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाबालिग किशोरी की भूमि का संरक्षक जिला अधिकारी होते हुए दबंगों का...

नाबालिग किशोरी की भूमि का संरक्षक जिला अधिकारी होते हुए दबंगों का कब्जा

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिल पुर गांव में एक किशोरी की खतौनी पर जिसका संरक्षक जिला अधिकारी अयोध्या होते हुए गांव के दबंगों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी अपनी खतौनी की भूमि पर कब्जा पाने के लिए विगत कई महीनों से तहसील प्रशासन का चक्कर लगा रही है। तहसील प्रशासन द्वारा किशोरी को उसकी भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया।

इनायत नगर थाना क्षेत्र के आदिल पुर गांव निवासी किशोरी नंदिनी ने तहसील प्रशासन मिल्कीपुर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जब वह 13 वर्ष की थी तभी उनके माता-पिता का देहांत हो गया और उसके बाद उनके पट्टीदार सुरेंद्र कुमार उर्फ कल्लू तिवारी द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। सुरेंद्र कुमार की प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने मामा संतोष कुमार निवासी आदिलपुर पूरे ईश्वर दुबे के साथ उनके घर रहने लगी वहीं पर उसका पालन पोषण किया गया।

माता-पिता की मृत्यु के बाद तहसील प्रशासन द्वारा बीते 11 मई 2022 को उनके पिता के नाम दर्ज खतौनी की भूमि को 13 वर्षीय किशोरी नंदनी के नाम वरासत दर्ज करते हुए संरक्षक जिला अधिकारी अयोध्या को नियुक्त किया। नंदनी ने यह भी बताया कि जब वह अपने खतौनी की भूमि पर खेती करने आदिल पुर गांव जाती है तो पट्टीदार सुरेंद्र कुमार तिवारी उर्फ कल्लू द्वारा उसे उसके भूमि पर खेती करने की तो बात दूर उक्त भूमि पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है।

पीड़ित किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि मेरी खतौनी की भूमि पर सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा अवैध कब्जा करके खेती की जा रही है। जिसकी शिकायत किशोरी द्वारा तहसील के एसडीएम से लेकर जिला अधिकारी अयोध्या तक की गई लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक ना तो उक्त दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई और ना ही हमारी खतौनी की भूमि पर हमें कब्जा ही दिलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments