Thursday, July 23, 2026
HomeNewsबजरंग दल की शौर्य यात्रा पहुंची अयोध्या, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

बजरंग दल की शौर्य यात्रा पहुंची अयोध्या, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत


◆ 30 सितम्बर को निकली यात्रा 20 जनपदों से घूम कर पहुंची है अयोध्या


अयोध्या। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बजंदल दल द्वारा निकाली जाने वाली शौर्य यात्रा सोमवार को अयोध्या से गुजरी। इस दौरान कई स्थानों पर जय श्री राम के उद्घोष व पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा 30 सितम्बर को कटरा कुटी धाम से आरंभ हुई थी। अवध प्रांत की टीम इस यात्रा का आयोजन कर रही है।



यात्रा का उद्देश्य राम मंदिर के लिए किए गए बलिदान व राम मिंदर के संघर्षो के बारे में जनता को बताना है। शौर्य यात्रा विहिप के प्रांत संगठन मंत्री राजेश के नेतृत्व में निकल रही है। यात्रा में विहिप के प्रान्त धमाचार्य प्रमुख विमल, प्रान्त सहसंयोजक महेन्द्र व बाबा प्रीतमदास मौजूद थे। जनपद में प्रवेश पर लोहिया पुल पर महंत राधाकृष्ण अनुपाद महाराज ने यात्रा की अगुवाई व स्वागत किया। जिसमें बड़ी संख्या में संत भी शामिल है।

बजरंग दल के जिला संयोजक मनीष पाण्डेय ने बताया कि यात्रा कार्यकर्ताओं के बीच शौर्य का जागरण कर रही है। समाज में व्याप्त षड़यंत्रों व कुरीतियों को समाप्त करने लिए लोगो को जागृत किया जा रहा है। सोहावल से यात्रा की अगुवाई करके देवकाली बाईपास स्थित एक होटल के पास स्वागत किया गया। इस अवसर पर विहिप कार्याध्यक्ष डा शैलेन्द्र विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, संतोष मिश्रा, विवेक, मयंक आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments