Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। मॉडल शाप के लिए चयनित जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाए जाने के मामले में मालीपुर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण मालीपुर का है। मालीपुर हल्का के लेखपाल रविकांत त्रिपाठी ने मालीपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गाटा संख्या 857 बंजरा खाते की अभिलेख में दर्ज है, जिसकी पैमाइश कर मॉडल शाप बनाने हेतु उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में निशान देही की गई थी। उक्त मॉडल शाप की दक्षिण तरफ पंचराम पुत्र राम सुमेर द्वारा पक्की बाउंड्री वॉल बना ली गई जबकि यह जमीन मॉडल शाप हेतु चयनित की गई थी जिससे यह प्रतीत होता है कि इनको नियम कानून से कोई मतलब नहीं है जहां चाहे वहां ग्राम समाज संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर ले। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 447, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments