Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के पटौहा गानेपुर निवासी मुकेश कनौजिया की 15 वर्षीय पुत्री काजल कनौजिया किसी कार्य से अकबरपुर जा रही थी,  मालीपुर सैरपुर रेलवे फाटक बंद होने के बाद रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई । मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम है भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments