Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में आठ स्थान पर चल रही है दुर्गापूजा प्रतिमा निर्माण की...

अयोध्या में आठ स्थान पर चल रही है दुर्गापूजा प्रतिमा निर्माण की कार्यशालाएं


◆ केन्द्रीय समिति ने किया निरीक्षण, प्रतिमाओं के निर्माण में हर्बल कलर का हो इस्तेमाल


अयोध्या । जनपद में आठ स्थानों पर आठ स्थानों पर दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं कार्यशालाएं चल रही है। केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार कार्यशालाओं का निरीक्षण किया। नवरात्रि के प्रथम दिन से जनपद में कई स्थानों पर प्रतिमा की स्थापना, दर्शन पूजन प्रारम्भ हो जाता है।

केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि मूर्तिकारों से कहा गया है कि प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से प्रतिमाओं के निर्माण में जो रंग प्रयोग करें। वह केवल हर्बल कलर हों। जो कपड़े पहनायें जायें वो सिन्थेटिक न हो। जिससे जलीय जीव जंतुओं और पर्यावरण को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना होने पाए। महोत्व तैयारी की दृष्टि से यह बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। महोत्सव का शुभारंभ तभी माना जाता है, जब मां की प्रतिमाएं पंडाल में पहुंच जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान सहसंयोजक गगन जायसवाल, जे एन चतुर्वेदी, सुप्रीत कपूर, मेला प्रभारी रोहिताश चंद्र राजू, जोनल प्रमुख अखिलेश पाठक और बजरंगी साहू सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments