Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर घर भगवा घर घर भगवा गीत हुआ रिलीज़

हर घर भगवा घर घर भगवा गीत हुआ रिलीज़

अयोध्या। हर घर भगवा घर घर भगवा गीत मंहत श्री कृपालु राम भूषण दास महाराज, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, केंद्रीय समिति के संजय श्रीवास्तव, रंजीत शर्मा, होटल शान-ए-अवध के मालिक शरद कपूर की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद गैलक्सी विडीयो यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया ।
गाने को विनोद स्वप्निल मौर्य ने लिखा है तथा। इसे संगीत से अभिजीत अरूण ने सजाया है। इस गाने को प्रसिद्ध बॉलिवुड गायक लतेश पुजारी ने गाया है। प्रेम सिन्हा ने निर्देशन किया है। यह गीत भारत रत्न लता मंगेशकर स्टूडियो (मुंबई) में पिछले महीने रिकॉर्ड किया गया था। जिसमें भारतीय केसरिया वाहिनी , फिल्म निर्माता व अभिनेता जनार्दन पाण्डेय बब्लू पंडित व सुनिल शर्मा का योगदान रहा। स्वप्निल मौर्य ने बताया कि गाने के वीडियो में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए “हर घर भगवा घर घर भगवा“ की भावना को दिखाया गया है । खासकर ऐसे वक्त में जब देश में सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए तमाम महंत संत आगे आए हैं तो इस वक्त पर ऐसे महत्वपूर्ण गाने से समाज में भी एक बेहतर बदलाव की बयार चलेगी ऐसी उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments