Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतैतीस फीसदी आरक्षण महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम –शिक्षा मंत्री 

तैतीस फीसदी आरक्षण महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम –शिक्षा मंत्री 

किछौछा अम्बेडकर नगर। बीते 21 सितंबर को लोकसभा ने राज्य की विधान सभाओ सहित लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण विधेयक स्वतंत्र भारत के इतिहास में महिलाओं के उत्थान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उठाया गया यह ऐतिहासिक कदम है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा महिला उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने के लिए यह विधेयक पास कर भारतीय जनता पार्टी ने महिला सम्मान की दिशा में इतिहास रचने का काम किया है। उक्त बातें नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित एक मैरिज हाल में “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करती हुई माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए एक अभियान चलाकर भाजपा सरकार के विकास परक योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद एमएलसी हरिओम पांडे ने भी संबोधित किया।उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन विधायक पास कर महिलाओं की राजनीति में हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का प्रेरणादाई कार्य किया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम को निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता,पूर्व सभासद महेंद्र जायसवाल,भाजपा नेता आदर्श चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामफेर कन्नौजिया,अवधेश द्विवेदी, राजेश सिंह बब्लू, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू,पवन अग्रहरि आदि सहित हज़ारो की संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments