Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भकियू ने मनाई महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती

भकियू ने मनाई महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती

0
161

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तहसील के तिकोनिया पार्क में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जयंती मनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा थे। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान व फल वितरण किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर जिलाध्यक्ष रमेश पांडे व प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने माला पहनकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

            प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानो को आंदोलन करना सिखाया। अपने हक के लिए लड़ाई लड़ना सिखाया। हम लोग उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। किसान यूनियन का एक-एक कार्यकर्ता बिना डर के अपने हक की आवाज बुलंद करता है। सभी किसानों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88 वीं जयंती की बधाई देता हूं। और सबको एक जूट होकर महेंद्र सिंह टिकैत के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए।

जिलाध्यक्ष रमेश पांडे ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत किसान यूनियन की स्थापना की है। आज हम इस जयंती के अवसर पर ईश्वर से ही कामना करते हैं कि हमारा संगठन ऐसे ही निरंतर बढ़ता रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश पांडे प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला महिला सचिव पूनम पांडे मीडिया प्रभारी राम जन्म वर्मा, पिंकू पांडे, रिबई दादा, राकेश वर्मा, एकादशी गुप्ता, श्री राम यादव, रवींद्र वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here