Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजतंर मंतर पर अयोजित शामिल होने के लिए जनपद से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां...

जतंर मंतर पर अयोजित शामिल होने के लिए जनपद से आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां रवाना


अयोध्या। चार अक्टूबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर अयोजित धरने में शामिल होने के लिए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अयोध्या की कार्यकर्ता बस से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जिला संरक्षक रणवीर सिंह गुड्डू जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कीर्ति समिति के बैनर तले पूरे भारतवर्ष की आंगनवाड़ी सहायिका अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए पूरे उत्तर प्रदेश की आंगनवाड़ी पहुंच रही हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि 62 साल पर बिना कुछ दिए सरकार सेवा समाप्त कर दिया है। उन्हें ग्रेच्युटी पेंशन दिया जाए उनका सम्मानजनक मानदेय बढ़ाया जाए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर जंतर मंतर पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कृति समिति द्वारा किया गया है जिसमें अयोध्या जिले की हजारों आंगनवाड़ी सहायिका बस द्वारा व ट्रेन द्वारा धरने में सम्मिलित होने जा रही हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments