Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंकल्प संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

संकल्प संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

अयोध्या। संकल्प संस्थान द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व सीएमओ नानक सरन तथा पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने किया। इस दौरान लगभग 25 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय“ दीपू “, मो साहिल,जितेंद्र यादव,मानवेंद्र श्रीवास्तव,विकास मिश्रा,अनुज त्रिपाठी, डॉ विवेक श्रीवास्तव, अक्षत पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, चंद्रहास, राहुल यादव सहित 25 युवाओं ने रक्तदान किया।

संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने रक्तदान करते हुए स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर हर युवा को रक्तदान के लिए प्रेरित और जागरूक करने की संकल्प दिलाया। उन्होनें बताया कि संकल्प संस्थान के द्वारा जल्द जिले स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने रक्तदान करने वाले युवाओं को धरती का मसीहा बताया। पूर्व सीएमओ डॉ नानक शरण ने रक्तदान करने आए युवाओं की जमकर सराहना किया।

रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ विपिन कुमार, डॉ शेषाद्र श्रीवास्तव, डॉ आशीष पाठक, डॉ मंजूषा गुप्ता,काउंसलर ममता खत्री, समाजसेवी भारती सिंह, रोली यादव,देश दीपक यादव,अवनीश मिश्रा,हर्षित श्रीवास्तव, मो साहिल,मानव श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments