Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरायरासी में आयोजित रामविवाह कार्यक्रम का हुआ समापन

सरायरासी में आयोजित रामविवाह कार्यक्रम का हुआ समापन

अयोध्या। सरायरासी में श्री राम विवाह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित द्वारा किया गया था। भारी संख्या में मौजूद रामभक्तों, भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व अधिकारियों की मौजूदगी में इसका समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रुप में जिलाधिकारी नितीश कुमार शामिल हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि प्रभु राम की नगरी अयोध्या में हमारे आवास सरायरासी में प्रभु श्री राम के विवाह का आयोजन किया गया। जिसका समापन हुआ है। सभी के सहयोग से यह आयोजन किया गया था और सभी के सहयोग से ही यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाएगा। राम विवाह के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कमांडेंट छोटेलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद, भाजपा महानगर मंत्री देवेश तिवारी, पूर्व प्राचार्य शीतला प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments