Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित बस्ती में लाभार्थियों से किया संपर्क

सेवा पखवाड़ा के तहत अनुसूचित बस्ती में लाभार्थियों से किया संपर्क

अयोध्या। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत अनुसूचित बस्ती संपर्क महा अभियान अंतर्गत अयोध्या महानगर के हमुमानगढ़ी शक्ति केंद्र जलवानपुरा मे महानगर अध्यक्ष भाजपा कमलेश श्रीवास्तव, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। गरीबों को आवास शौचालय विद्युत व गैस कनेक्शन मिला है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाएं किसान, मजदूर व युवाओं के विकास के प्रति समर्पित हैं।

कार्यक्रम में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कोरी अभिषेक सागर, वरिष्ठ भाजपा नेता कुन्नू लाल ,तिलकराम मौर्य ,कार्यक्रम संयोजक काशी ने अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके साथ भोजन पर उनसे संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments