Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअश्लील वीडियो बनाकर युवक महिला के साथ करता रहा दुराचार

अश्लील वीडियो बनाकर युवक महिला के साथ करता रहा दुराचार


जलालपुर अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा चाय समोसा बेचकर जिवकोपार्जन करने वाली महिला के साथ दुराचार कर अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरहा के मजरे डिहवा निवासिनी मीरा देवी पत्नी राम सुरेश यादव जलालपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में कहां है कि वह सुरहुरपुर रोड स्थित मलूकपुर गांव स्थित राम उजागिर चौराहे पर चाय समोसा की दुकान करती थी, मलूकपुर गांव में रिश्तेदारी में रह रहे एक युवक ने महिला के दुकान पर बैठने लगा और अक्सर जलालपुर जाया करता था, महिला ने युवक से दुकान का सामान जलालपुर से मगाया करती थी। एक दिन जब वह दुकान बंद कर अपने घर जा रही थी तो रास्ते में युवक ने उसके साथ दुराचार किया और वीडियो बना लिया इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी के नाम पर आए दिन महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और लगभग दो लाख रुपए ले लिया। महिला ने लोक लज्जा बस अपनी जमीन बेचकर उसको दो दिया, इसके बाद भी वह वीडियो वायरल करने की धमकी दे देता रहा। पीड़िता आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पैसा वापस करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments