Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या27 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

27 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला

अयोध्या । 27 सितम्बर को रोजगार मेला अयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दर्सगाह-ए-इस्लामिक इंटर कॉलेज, अयोध्या में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही है। मेले में हाईस्कूल से स्नातकोत्तर एवं आईटीआई डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भाग ले सकते है। मेले में लगभग 2000 या इससे अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है। रोजगार मेले को कुशलता से सम्पन्न करने हेतु अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments