Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंग्रह अमीन से बने राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार ने किया सम्मानित

संग्रह अमीन से बने राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार ने किया सम्मानित

कुमारगंज, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात बाबूलाल, उदय भान सिंह यादव और राघव राम यादव की पदोन्नति राजस्व निरीक्षक के पद पर हुई है। सोमवार को तहसील सभागार में सम्मान समारोह और विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिल्कीपुर तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने तीनों संग्रह अमीनों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं दी। माला पहनकर भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। अमीन से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए तीनों संग्रह अमीन का बस्ती जनपद में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती हुई हैं। कार्यक्रम का संचालन उदयभान सिंह के द्वारा किया गया मौजूद सभी संग्रह अमीन ने बाबूलाल, उदय सिंह यादव, और राघव राम यादव के साथ बीते हुए समय के बारे में एक-एक कर अपने विचार रखें और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    सम्मान समारोह और विदाई कार्यक्रम में तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मिल्कीपुर श्वेताभ सिंह, नायब तहसीलदार अमानीगंज आनंद कुमार राव, संग्रह अमीन तहसील अध्यक्ष राम सुरेश शर्मा, मुरलीधर यादव, राजेंद्र सिंह, राकेश, सालिकराम पांडे, श्री भगवान पांडे, रंजीत यादव, जिलेदार यादव, हरि प्रकाश सिंह, राम मनोहर यादव तथा संग्रह अमीन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments