Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविश्व एड्स दिवस पर कैंडल जलाकर लोगो को किया जागरुक

विश्व एड्स दिवस पर कैंडल जलाकर लोगो को किया जागरुक

अयोध्या। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में पॉजिटिव वूमेन नेटवर्क सोसाइटी संस्था ने लोगों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक किया और गुदड़ी बाजार चौराहे पर कैंडल जलाया इसके साथ साथ जागरूकता की बुकलेट भी बांटी। पॉजिटिव वूमेन नेटवर्क सोसायटी के प्रमुख मनीष मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के द्वारा संचालित हमारी संस्था एड्स के मरीजों को पूरे जिले में घूम-घूम कर खोजती है और उनका निशुल्क इलाज करती है । आज विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में हमारी टीम ने अयोध्या के मणिराम दास छावनी के पास बच्चों द्वारा जागरूकता रैली कराई गई इसके साथ-साथ भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पंपलेट भी बांटे गए। इस कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, अतुल यादव, अभिषेक मौर्य, प्रीति मौर्या साधना उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments