Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या की राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर...

अयोध्या की राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन


दूरदर्शन व यूटयूब पर होगा लाइव प्रसारण


अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, साधु संतों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा भूमि पूजन किया गया। 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर चलने वाली रामलीला में फिल्म जगत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।
मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर्ष का विषय है कि हर साल अयोध्या की रामलीला की भूमि पूजन मे शामिल होता हूँ। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण हैं। अयोध्या की रामलीला से पूरे विश्व मे भगवान राम जी का सन्देश जाता हैं।
रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा इस बार रवि किशन केवट, पूनम ढ़िल्लो माता शबरी की भूमिका में नजर आयेंगे। अनिल धवन, गजेन्द्र चौहान जैसी नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें। पिछली बार 25 करोड लोगों ने अयोध्या की राम लीला देखी थी। इस बार 50 करोड लोगों द्वारा इस देखने की उम्मीद है।
उन्होनें कहा कि शाम 7 से रात 10 बजे तक राम कथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। इस साल अयोध्या के रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स द्वारा टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या के रामलीला का अपना यूट्यूब चैनल हैं उस पर लाइव दिखाया जायेगा। अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इस साल अयोध्या के रामलीला चौथा संस्करण हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की बहुत खुशी है।अ योध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ, सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह व नगर निगम के सहयोग से होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments