Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकर नगर। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुत्री की ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज अधिनियम व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। हंसवर थाना क्षेत्र के अकेलवा गांव निवासी फेकू राम ने मालीपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी 8 नवंबर 2022 को मालीपुर थाना क्षेत्र की रुल्लाहपुर गांव निवासी सुरेश के साथ की थी । पति सुरेश ज्येष्ठ रमेश व जेठानी सरिता ने कम दहेज मिलने के कारण आए दिन भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारते पीटते हैं ।18 अक्टूबर 2023 को रात करीब 9:00 बजे कम दहेज को लेकर विपक्षी गणों ने मारा पीटा और  जान से मारने की नीयत से जेठानी सरिता ने साड़ी में आग लगा दिया जिससे पुत्री जलने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी पास पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह से आग को बुझाया जिसके कारण पुत्री जल गई और बेहोश हो गई ।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments