Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या से रामेश्वर जहां-जहां श्री राम गये, वहां-वहां लगेंगे श्रीराम स्तंभ

अयोध्या से रामेश्वर जहां-जहां श्री राम गये, वहां-वहां लगेंगे श्रीराम स्तंभ


◆ अशोक सिंघल फाउंडेशन करेगा स्तंभ लगवाने तथा स्थल पर साज सज्जा का कार्य


अयोध्या। भगवान श्री राम वनवास काल के दौरान अयोध्या से रामेश्वरम तक जिस मार्ग से गए थे। उन मार्ग के मध्य पड़ने वाले बाल्मीकि रामायण में उल्लिखित रामायण कालीन स्थलों पर अशोक सिंहल फाउंडेशन द्वारा स्तंभ की स्थापना की जाएगी। स्तंभ लगने के स्थल पर साज सज्जा का कार्य भी फाउंडेशन द्वारा कराया जाएगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस वार्ता में बताया कि बाल्मीकि रामायण के अनुसार भगवान राम बनवास के दौरान अयोध्या से रामेश्वरम तक जिस स्थल विशेष पर गये थे। वहां स्तंभ की स्थापना होगी। स्थल की महिमा का वर्णन करने वाले बाल्मीकि रामायण के श्लोक तथा उसका भावार्थ वहां अंकित किया जाएगा। उन्होंने बताया अशोक सिंघल फाउंडेशन के द्वारा उक्त स्थलों पर स्थापित होने वाले स्तंभ पिक सेंडस्टोन से बनाए गए है। पिंक सेंड स्टोन से ही श्री राम लला के मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसको लगाने के लिए कुल सौ से 120 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता होगी। जिसकी साज सज्जा का कार्य भी फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया 27 सितंबर को पहला स्तंभ अयोध्या पहुंचेगा। वाल्मिकी रामायण के अनुसार मणि पर्व प्रथम स्थल है जहां श्री राम वनवास के दौरान रूके थे। वहां पर इसकी स्थापना की जाएगी। इसके लिए विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments