Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनारी शक्ति वंदन विधेयक पर भाजपाइयों ने व्यक्त की प्रसन्नता

नारी शक्ति वंदन विधेयक पर भाजपाइयों ने व्यक्त की प्रसन्नता


अंबेडकर नगर। देश की नए संसद में भाजपा द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन विधेयक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन विधेयक भाजपा की महिलाओं के राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण के संकल्प को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगा,जिसके लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध थी।कहा कि इस विधेयक से महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता और कार्यक्षमता साबित करने का विशेष अवसर प्राप्त होगा।कहा कि भाजपा ने सदैव देश की मातृ शक्ति को सशक्त बनाने और सम्मन देने का प्रयास किया है जिसे महिला सम्मान के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया।उन्होंने कहा कि यह देश की नए संसद के लिए शुभ संकेत है कि उसके कार्य दिवस के पहले ही दिन देश की आधी आबादी को सम्मान देने वाला विधेयक भाजपा द्वारा लाया गया।उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विधेयक उनके स्वर्णिम कार्यकाल की विशेष उपलब्धि के लिए जाना जाएगा।

      निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने नारी शक्ति वंदन बिल पर भाजपा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इस बिल से महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित होगी और उन्हें अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का समान अवसर प्राप्त होगा।कहा कि भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं की समृद्धि और सम्मान के लिए लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है।जिसका खुले मन से सभी को समर्थन करना चाहिए।पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने भी विधेयक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और संगठन द्वारा मातृ शक्ति को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया सबसे बड़ा कदम है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को नारी शक्ति वंदन विधेयक लाए जाने पर बधाई दी है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments