Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ने आयोजित की सोशल मीडिया कार्यशाला

भाजपा ने आयोजित की सोशल मीडिया कार्यशाला


अयोध्या। भाजपा महानगर तथा जिला की आई.टी. एवं सोशल मीडिया की एक कार्यशाला सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। कार्यशाला को मुख्य रूप से आई.टी. एवं सोशल मीडिया विभाग अवध क्षेत्र के संयोजक आयुष वाजपेई ने सम्बोधित किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान में सूचना के आदान प्रदान का सबसे सशक्त माध्यम है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचारों को त्वरित रूप से एक व्यापक स्तर पर प्रचारित व प्रसारित किया जा सकता है। जिसका उपयोग करते हुए भाजपा के विचारों को प्रसारित करने में अपना योगदान देना चाहिए। डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को प्रसारित किया जा सकता है।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा आई टी व सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता सभी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव रहें। सरकार की नीतियां का प्रचार-प्रसार करें। आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। कार्यकर्ता इसके लिए अभी से तैयारी बनाएं।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से परमानंद मिश्र, राघवेन्द्र पाण्डेय, लवकुश यादव, शिवम मिश्र, परवेश मिश्र, शशिकांत, विवेक पाण्डेय, गौरव सिंह, आशुतोष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments