Sunday, April 20, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासेवा पखवाड़ा में संयुक्त अभियान चला कर नगर निगम कर्मचारी व भाजपा...

सेवा पखवाड़ा में संयुक्त अभियान चला कर नगर निगम कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्ता वितरित करेंगे आयुषमान कार्ड

अयोध्या। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत भाजपा कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा नये कार्ड को बनवाने का कार्य करेंगे। इसमें नगर निगम भी सहयोग करेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर की बैठक नगर निगम के कैम्प कार्यालय अयोध्या में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा की आयुष्मान कार्ड योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत नगर निगम तथा भाजपा के कार्यकर्ता आयुष्मान कार्ड के वितरण करेंगे। इसके लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले आयुष्मान कार्ड बीपीएल कार्ड धारकों का बनता था। अब अन्त्योदय कार्ड धारकों का भी कार्ड बनेगा। साथ ही 2011 की जनगणना के अनुसार जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नही है। उनको सूची बद्ध करने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। साथ ही कार्ड बनवा कर उन्हें वितरित किया जाएगा। अभियान चलाकर नए कार्ड बनवाने तथा छूटे व्यक्तियों को सूची बद्ध करने का कार्य किया जाएगा। बैठक में सभी भाजपा पार्षद तथा चुनाव लड़ चुके पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments