Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा से टिकट प्राप्त करने के लिए चलाया अनोखा पोस्टकार्ड अभियान

भाजपा से टिकट प्राप्त करने के लिए चलाया अनोखा पोस्टकार्ड अभियान

अयोध्या। वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा से टिकट के दावेदार शरद बाबा पाठक ने अनोखा पोस्टकार्ड समर्थन अभियान चलाया है। उन्होने 51 हजार पोस्टकार्ड के माध्यम से भाजपा से टिकट हेतु जनता का समर्थन प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा।

सिंधी समाज के बीच शिवाय मंदिर में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेता शरद बाबा पाठक का सम्मान किया गया। समर्थन पत्र में उनकी उपलब्धियों को जनता के द्वारा दर्शाया गया है। शिवाय मंदिर के महंत गणेश दास ने बताया कि शरद पाठक बाबा सिंधी समाज के लिए परिवार के समान है। अयोध्या से उनको महापौर बनाने के लिए पूरा सिंधी समाज समर्थन कर रहा है। सिंधी समाज के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से सर पाठक बाबा को भाजपा के टिकट के लिए 51 हज़ार पोस्टकार्ड समर्थन पत्र भेजा है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments