Monday, September 23, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहवाई पट्टी पर बकरी मेले का हुआ आयोजन

हवाई पट्टी पर बकरी मेले का हुआ आयोजन



अंबेडकर नगर। अमृत काल महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री की एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक हजार से ज्यादा दीदियों को लखपति दीदी बनाने हेतु जनपद स्तरीय बृहद बकरी क्रय मेला का आयोजन हवाई पट्टी पर आयोजित किया गया। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, समूह की महिलाएं, तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को बकरी क्रय मेला में आमंत्रित किया गया। इस बकरी सहित बकरा क्रय मेले में आकांक्षात्मक विकास खण्डों भीटी, भियांव व टाण्डा के साथ-साथ विकास खण्ड बसखारी में बकरी पालन करने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस बकरी क्रय मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनपद में ही अच्छी प्रजाति की बकरियां उपलब्ध करायी गई।जिसमें प्रदेश के विभिन्न राज्यों के बकरी सप्लायर तथा बकरी विक्रेता फर्म को इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया।

       जिलाधिकारी अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन में महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, जिससे इन लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समूह की महिलाओं द्वारा आकरके स्वयं मेले में बकरियों की खरीद की गई, जिससे उनके मार्केटिंग के बारे में जानकारी होगी और भविष्य में इस तरह के व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी। एमएलसी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भी बृहद बकरी क्रय के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।

    समूह की महिलाओं द्वारा बकरी खरीदी गई। यह बकरी मेला कल 20 सितंबर को भी लगा रहेगा। जनपद के सभी ब्लॉकों की समूह की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments