Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअम्बेडकरनगर की घटना, मुख्यमंत्री की चेतावनी, जिले में सक्रिय हुई एंटी रोमियों...

अम्बेडकरनगर की घटना, मुख्यमंत्री की चेतावनी, जिले में सक्रिय हुई एंटी रोमियों एकार्ट

अयोध्या। एंटी रोमियों एकार्ट ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसे अम्बेडकरनगर में छात्रा के साथ हुई घटना में कार्रवाई को लेकर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री गोरखपुर में इसको लेकर चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने अश्लील हरकत करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लिया व नाबालिग से छेड़खानी करने वाले बाल अपचारी को गिरफ्तार किया।
रुदौली में एंटी रोमियों एकार्ट में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज ने लालाराम इंटर कालेज पटरंगा मंडी गेट के सामने पांच युवकों को अश्लील हरकत करते पकड़ा। इनमें चार के परिजनों को बुलाकर हिदायत देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया। एक युवक लवकुश पुत्र कैलाश निवासी जखौली के खिलाफ 294 की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने छेड़खानी करने वाले बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्रियों का पीछा बाल अपचारी द्वारा किये जाने की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके उसे लालबाग क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments