Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोटे अनाज खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी, सरकार दे रही...

मोटे अनाज खेती से किसानों की आय होगी दोगुनी, सरकार दे रही है बढ़ावा


जलालपुर अम्बेडकरनगर। मोटे अनाज खेती से जहां किसान दो गुनी आय कर सकता हैं वही इसके सेवन बीमारियो से छुटकारा भी मिलेगा। उक्त बातें वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ रामजीत ने विकासखंड जलालपुर के कजपुरा गांव में कृषि गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती के लिए सरकार बढ़ावा दे रही है खेती करने के लिए किसानों को मोटे अनाज की बीजों पर छूट दी जा रही है किसान मोटे अनाज की खेती कर आमधनी दुगनी कर सकता है सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक सिंह ने मोटे अनाज की खेती पर विस्तार से चर्चा की इतना ही नहीं मौजूद किसानों को बाय हुए सामा के खेतों में ले जाकर पौधों को दिखाया गया बीज गोदाम प्रभारी विनीत वर्मा ने रवि के बीजों के बारे में गेहूं चना मटर मसूर सरसों टोरिया इत्यादि फसलों के बीजों के बारे में बताया गया जो अगले महीने से राजकीय कृषि बीज गोदाम पर उपलब्ध होगा मोटे अनाज में सवा कोदो ज्वार बाजरा इत्यादि फसलों पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यक्रम में कजपुरा ग्राम के ग्राम प्रधान आफताब आलम दया शंकर चौरसिया दिनेश कुमार वर्मा आलोक कुमार राम बदन अरुण कुमार संजय अजय कृषि विभाग के कर्मचारी एवं किसान विनोद राम प्रताप आफताब लाल मोहम्मद शरीफ अमरनाथ संजय इंद्रसेन वर्मा अनिल कुमार राजेंद्र अजमल पुजारी लाल इत्यादि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments