Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्रों का टूर लेकर अयोध्या आये शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

छात्रों का टूर लेकर अयोध्या आये शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

अयोध्या । छात्रों का टूर लेकर अयोध्या आये गोरखपुर के शिक्षक की मौत हो गयी। रामलला का दर्शन करने जाते समय उनकी तब्यत खराब हो गयी थी। जिन्हें श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। 121 छात्रों का टूर अयोध्या आया था।

गोरखपुर बांसगांव के कौसल्यादेवी इंटर कालेज के शिक्षक अमरनाथ पाण्डेय उम्र 60 वर्ष छात्रों का टूर लेकर अयोध्या आये थे। छात्रों के साथ वे अयोध्या के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर रहे थे। इसी भ्रमण के दौरान जब छात्रों का टूर रंगमहल पहुंचा तो अमरनाथ की तब्यत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से श्रीराम चिकित्सालय ले आया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया शिक्षक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वर्तमान में हार्ट अटैक से मौत के कई मामले सामने आ रहे है। वैवाहिक कार्यक्रमों से लेकर आयोजनों में अचानक कई लोगो की मौत की खबरें सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments