Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागोशाईगंज में रोजगार मेला 21 सितम्बर को

गोशाईगंज में रोजगार मेला 21 सितम्बर को

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई0टी0आई0, कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 सितम्बर 10 बजे से विधानसभा गोसाईगंज स्थान विकास खण्ड परिसर मया, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या ने बताया रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियॉ जैसे-बूसा मैनेजमेन्ट मार्केटिंग लिमिटेड, जी0फोर0एस0 सिक्योर सोल्यूसन इण्डिया प्रा0लि0 हाइट-170 से0मी0, एस0बी0आई0लाइफ इंश्योरेन्स, डी0एस0एस0 ग्रुप एवं ब्राइट फयूचर आदि प्रतिभाग करेगी।

ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर एवं स्नातक हैं, प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0-8264 पर ऑन लाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को विकास खण्ड परिसर मया में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments