Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से सनसनी

राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिलने से सनसनी

बसखारी अंबेडकर नगर। प्राइमरी स्कूल के पीछे स्थित खेत में एक दिन पहले काम पर निकले राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस मामले में परिजनों के द्वारा की हत्या की आंशका जताई जा रही है। बताया जाता है कि  शुक्रवार को हंसवर थाना क्षेत्र के  जल्लापुर साबुकपुर निवासी रमाशंकर पुत्र राम लखन उम्र लगभग 50 वर्ष काम के सिलसिले में घर से निकले हुए थे। जिनका शव शनिवार की सुबह गांव में स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने देखकर परिजनों को सूचना दी।शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र पर इत्तेफाकिया मामला दर्ज करते हुए शव को पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मामले में परिजनों के द्वारा राजमिस्त्री की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। मामले में थाना अध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौत पर स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments