कुमारगंज, अयोध्या। भोर 4 बजे का समय। सड़को पर सन्नाटा। इसी सन्नाटे के बीच एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति डिवाइडर से लडकर असंतुलित होकर गिर गये। उसने साथ पॉलीथीन में लपेटी हुई लाश भी सड़क पर गिर गई। ग्रामीणों के दौडाने पर दोनों वहां से भाग गये। यह कोई फिल्मी स्टोरी नही बल्कि थाना खंडासा के घटौली गांव में शनिवार को घटित घटना है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिसिया इकबाल के आगे अपराधियों का मनोबल कितना हाई है।









