Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर । जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट  सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में कर करेत्तर, भू राजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप देय, व्यापार कर, बैंक देय, रॉयल्टी,आबकारी, परिवहन, विद्युत देय आदि की समीक्षा में अगस्त माह में विद्युत विभाग, खनन विभाग सहित अन्य विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाया जाय।अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए।इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें। बैठक के दौरान अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार, जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments