Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

0
254

अयोध्या। सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कैंट में घटना को लेकर धारा 376डी/ 342/ 328/323/504/506 भादवि0 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र कैण्ट जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत डिफेन्स कालोनी के पास से राज द्विवेदी पुत्र बालकृष्ण द्विवेदी निवासी बेलवा बाघा नाला थाना परशुराम पुर जनपद बस्ती हाल पता आवास विकास कालोनी अमानीगंज बेनीगंज थाना को0नगर व आयुष पाण्डेय पुत्र राम कुमार पाण्डेय निवासी रजपलिया थाना महराजगंज जनपद अयोध्या हाल पता डिफेन्स कालोनी सहादतगंज थाना कैण्ट जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here