Friday, March 6, 2026
HomeNewsपयर्टन व संस्कृति मंत्री ने किया सरयू तट पर क्रूज का उद्घाटन

पयर्टन व संस्कृति मंत्री ने किया सरयू तट पर क्रूज का उद्घाटन


◆ सांसद लल्लू सिंह के साथ भाजपा पदाधिकारियों की रही उपस्थिति


◆ स्नैक्स के साथ 300 रुपये होगा एक बार का किराया


अयोध्या। सरयू नदी में भ्रमण हेतु श्रद्धालुओं को क्रूज की सुविधा प्रारम्भ हो गयी। पयर्टन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने क्रूज का उद्घाटन किया। सांसद लल्लू सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह भी उद्घाटन के दौरान मौजूद रहे। इस क्रूज में 100 लोगो को ले जाने की सुविधा रहेगी।



क्रूज अयोध्या के नया घाट से चलकर गुप्तार घाट तक करीब 9 किलोमीटर का सफर तय करेगा। उसके बाद गुप्तार घाट पर 20 मिनट विश्राम करने के बाद यह क्रूज वापस संत तुलसीदास घाट आएगा। इस दौरान लगभग 18 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में यहा क्रूज तय करेगा। इस क्रूज में यात्रियों को पूर्वांचल के विभिन्न पकवान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा क्रूज में मौजूद गाइड सरयू तट के किनारे स्थित विभिन्न मंदिरों का इतिहास और गुप्तार घाट के पौराणिक महत्व से भी पर्यटकों को अवगत कराएंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अयोध्या को एक क्रूज की सेवा उपलब्ध कराई गई है। अभी हम 100 सीटर क्रूज से शुरूआत कर रहे है। इसके अलावा हम एक बड़ा क्रूज भी जल्द ही सरयू में उतारेंगे। पर्यटन विभाग ने यूपीनेडा के साथ एक एमओयू साइन किया है। जिसमें सौर ऊर्जा से संचालित क्रूज का संचालन होगा। यह क्रूज अयोध्या के अलावा काशी मथुरा में भी चलाया जायेगा। पूर्वांचल के व्यंजन इस क्रूज में सवार पर्यटक और श्रद्धालुओं को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments