Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाबालिग को बहला फुसला के भगा ले जाने के आरोप में दो...

नाबालिग को बहला फुसला के भगा ले जाने के आरोप में दो गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली नगर में नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के दो मुकदमों में आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं बालिका को बरामद भी किया गया। कोतवाली नगर में एक मुकदमा 6 सितम्बर तथा दूसरा मुकदमा 27 अगस्त को दर्ज किया गया था। दोनो मुकदमों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने 6 सितम्बर को दर्ज मुकदमें में वाछिंत राजबब्बर यादव उम्र 26 वर्ष पुत्र परमहंस यादव निवासी ग्राम देई साड़ दुबौली खुर्द थाना लालगंज जनपद बस्ती को मुखबिर की सूचना पर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं 27 अगस्त को दर्ज मुकदमें में वांछित अभियुक्त अनूप वर्मा निवासी ग्राम अतरौली थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को टीवी टावर के पास से गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments