Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर आयोजित किया सम्मेलन, भाजपा...

आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर आयोजित किया सम्मेलन, भाजपा पर लगाया यह आरोप

अयोध्या । नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। मंगलवार को देवकाली स्थित पार्वती लान में निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए .मुख्य अतिथि के रूप में निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह मौजूद रहे।

’ निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह’ ने कहा कि जनता निकाय चुनाव में परिवर्तन चाहती है नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार हुआ है। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे है।

भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल जनता के सामने खुल चुकी है।शहर में न साफ-सफाई की व्यवस्था है। पार्कों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। आवारा पशु सड़कों पर घूम रहे है। भाजपा की सरकार ने विकास की जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया है ।

जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति.ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है. सफाई की स्थिति बेहद खराब है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार जिला महासचिव सुनील मौर्य हर्षवर्धन कोरी, मनोज मिश्रा मो नदीम रजा, मोहित महराज महानगर अध्यक्ष शारजाह मास्टर यूथ विंग के जिला अध्यक्ष नवीन यादव जुल्फिकार आलम उर्फ सूरज प्रधान यू के द्विवेदी मो इसराइल फरीद अहमद मायादेवी मो सिराज सचिन गुप्ता सन्तोष कोरी अभय वर्मा मोहित सोनी कुलभूषण शाहू सुनीता सोनकर दिलीप वर्मा गायत्री मिश्रा रवि साहू अफलाल अहमद नीलेश चतुर्वेदी आदि प्रमुख लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments