Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

जलालपुर, अंबेडकर नगर। खेल से शारीरिक व मानसिक विकास ही नहीं होता है बल्कि मान सम्मान भी प्राप्त होता है उक्त बातें क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने नगर के मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल से आपसी प्रेमभाव और सौहार्द भी बढ़ता है आज के समय में खेल का बहुत ही महत्व है इसके द्वारा जीवन में खिलाड़ी अपने  बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं इसलिए अध्ययन के साथ-साथ खेल की भी अति आवश्यकता है आज जो लोग खेल में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं या कर रहे हैं आज वे किसी चीज के मोहताज नहीं है उन्हें सब कुछ स्वतः ही प्राप्त हो जाता है

खेल में आज पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं मान सम्मान के साथ देश का नाम भी रोशन कर रही हैं। खेल के प्रथम दिन रस्साकशी, स्टूल दौड़, गणित दौड़, मेंढक दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो इत्यादि खेलों का संचालन सुचारु रुप से किया गया। संचालन एवं कमेंट्री का कार्य अली अकबर ने किया इस मौके पर भूत पूर्व प्रधानाचार्य मुनीर अहमद, त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, प्रधानाचार्य जीशान हैदर, केयर इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद इशहाक अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शिक्षक बाकर जहीर, विशाल यादव, दीपचंद, अशोक कुमार ,फूलचंद, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद आसिफ, एहसान, शबनम, सबा अंजुम ,नगमा, परवीन सलोनी गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments