Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतमसा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

तमसा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चौदह प्रास गांव के निकट तमसा नदी मे अज्ञात महिला के सड़े गले शव मिलने से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते सोमवार की देर शाम चौदह प्रास के ग्रामीणों द्वारा गांव के बगल 40 वर्षीय महिला की सड़े गले शव को देखा, जिसकी सूचना जैतपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि वह सप्ताह भर पूर्व का शव है जिसमें कीड़े पड़ चुके हैं शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है शिनाख्त कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments