Saturday, September 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधोखाधड़ी से बैनामा कराए जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

धोखाधड़ी से बैनामा कराए जाने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

अम्बेडकर नगर। तय शुदा जमीन के अतिरिक्त दूसरे गाटे की जमीन को कूट रचित व धोखाधड़ी कर बैनामा कराए जाने के प्रकरण में टाण्डा उप निबन्धक कार्यालय के वसीका नवीस सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली टाण्डा में दर्ज हुआ है।

पीड़िता विद्यावती देवी पत्नी स्व0 तेज बहादुर लाल श्रीवास्तब निवासी ग्राम मदारपुर थाना इब्राहिमपुर ने बताया कि विपक्षी श्याम पति पत्नी राम प्यारे व उनके दो पुत्रों मिंटू व दिनेश निवासी ग्राम चितवई से गाटा स0 157 की जमीन बेचने को तय हुई थी, रजिस्ट्री कार्यालय में वसीका नवीस सर्वेश चौधरी व क्रेता उपरोक्त तथा दो गवाह राम जियावन व अशोक कुमार ने धोखाधड़ी कर स्टाम्प पर मेरी सड़क व नहर के किनारे की भूमि गाटा स0 30 का बैनामा कर लिया। कोतवाली पुलिस ने विपक्षियों के विरुद्ध धारा 419,420,467,468,471 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments